सिरौली। स्टाफ की तैनाती कर शिवपुरी पुलिस चौकी को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।
लोगों का कहना था कि अरसे से स्टाफ की कमी के चलते यह चौकी निष्क्रिय चल रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लोग स्टाफ तैनाती के साथ इसको चौकी को सक्रिय करने की मांग कर रहे थे। अब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने श्रीपाल को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा हलके के दो दरोगा रामकिशन लहरी, अवधेश सिंह और सिपाही भी चौकी पर रहेंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि चौकी पर सीसी कैमरे, लाइट की व्यवस्था कराई जाएगी।
बता दें कि छह माह पूर्व थाने के निरीक्षण को आए कप्तान अनुराग आर्य से लोगों ने चौकी खुलवाने की मांग की थी। तब उन्होंने आश्वासन दिया था। इसके बाद चौकी भवन का शिलान्यास एसपी देहात आंशिक वर्मा ने किया था। संवाद