फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंपकंपा रही सर्द हवा... रात के पारे में और गिरावट का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर पश्चिम दिशा से शहर में प्रवेश कर रही पहाड़ों की सर्द हवा रात में शहरवासियों को कंपकंपा रही है। इधर, मौसम विभाग ने रात के पारे में गिरावट के साथ ठिठुरन का अहसास होने का अनुमान जताया है। हालांकि, साफ आसमान से दिन में चटक धूप से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ की वजह से हिमालय पर बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों की ओर बढ़ रही हवा के असर से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हो रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
अनुमान है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड का दायरा बढ़ेगा। रात में ठिठुरन बढ़ सकती है। सोमवार को अधिकतम पारा 26.6 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे, नमी का स्तर 92 फीसदी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें