फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेनकोर्स में शिवानी, स्नैक्स में योगेश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में चल रही पाक कला कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन प्रतिभागियों ने व्यंजन तैयार किए। बेहतर पकवान बनाने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यालय अधीक्षक अंशिल सिन्हा के मुताबिक, राजकीय फल संरक्षण केंद्र बरेली के प्रभारी नवीन चंद्र आर्य, शाहजहांपुर के प्रभारी असीम कुमार, सेवानिवृत्त केंद्र प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाली ने व्यंजनों का मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि उप निदेशक उद्यान श्याम कुमार गुप्ता ने मेन कोर्स में शिवानी शर्मा को प्रथम, तरुण सक्सेना को दूसरे, अंजली को तीसरे और स्नैक्स में योगेश कुमार को प्रथम, ऋचा गंगवार को दूसरे, ब्रजेश कुमार को तीसरे पुरस्कार से नवाजा। अन्य प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। कई प्रशिक्षार्थियों ने स्वरोजगार स्थापना के लिए सहमति जताई। मुख्य अतिथि ने इसके लिए परियोजना लागत का 50 फीसदी या अधिकतम एक लाख रुपये अनुदान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें