फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिवाजी सदन ने 98 अंकों के साथ हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 जेएलए बरेली कैंट में बुधवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें शिवाजी सदन ने 98 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। टैगोर सदन ने 96 अंकों के साथ द्वितीय और रमन सदन ने 60 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मनीष कुमार सिंह ने प्रथम, विद्या निवास मिश्रा ने द्वितीय व रवि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनन्या राठौड़ ने पहला, छवि पांडे ने दूसरा और कनिष्का यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कृतिका अव्वल रहीं। अन्नया और छवि ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मनीष प्रथम, विद्या निवास मिश्रा ने द्वितीय और रवि यादव ने तृतीय स्थान अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आयुष प्रताप प्रथम, अभिनव कुमार द्वितीय और संस्कार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जूनियर लीडर अकादमी के मेजर अभिजीत मित्रा, स्टाफ ऑफिसर, उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण के उपरांत खेलकूद दिवस का औपचारिक शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य शिव कुमार सिंह और उप-प्राचार्य दीपेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। खेलकूद शिक्षक कुलदीप सिंह, कोच उमेश कुमार और शुभम के निर्देशन में प्रतियोगिताओं की शुरुआत 200 मीटर दौड़ से हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार शुक्ल और पीके शुक्ल की से किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि मेजर अभिजीत मित्रा ने विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें