फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षामित्र ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

Tue, 26 Dec 2023 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। कैरूआ गांव में शिक्षामित्र बहोरन लाल (45) ने बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि वह सात वर्षों से अवसाद में थे। सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बेटे आकाश ने बताया कि समायोजन रद्द होने से उनके पिता अवसाद में आ गए थे। पिछले सात वर्षों में कई जगह उनका उपचार कराया गया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। जमीन बंटवारे के बाद एक पेड़ उनके हिस्से में आया। तीन दिन पहले बहोरन लाल ने इसे कटवा दिया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद समझौता हो गया।

परिवार के लोग कई जगह शिकायत कर रहे थे। सोमवार सुबह जब बहोरन लाल गांव में घूमने गए तो गांव के ही एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। गुस्से में घर आकर वह परिजनों से भी बहस करने लगे। कुछ देर बाद कमरे में जाकर उन्होंने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें कुआंडांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहोरनलाल के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा भी गांव पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्कवॉड ने भी गांव पहुंचकर जांच की।

वर्जन:
बहोरनलाल ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आत्महत्या किन परिस्थितियों में की इसकी जांच की जा रही है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें