फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मंडराएंगे बादल, फिर दो दिन बारिश

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

वातावरण में नमी बढ़ने से दिन की तपिश और लू जैसी हवाओं से मिलेगी राहत

बरेली। पछुआ हवाओं की वजह से दिन में तपिश भरी गर्मी के बावजूद रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा रहा है। इसकी वजह से रातों को अच्छी-खासी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार की शाम से हवाओं की तीव्रता थमने की उम्मीद जताते हुए मंगलवार और बुधवार हल्की व मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

तेज धूप की वजह से रविवार को सुबह से ही मौसम में तपिश का एहसास हुआ। दोपहर 12 बजे तक धूप और तेज हुई तो तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के गर्म थपेड़ों ने लू चलने जैसा एहसास कराया। मौसम की यह गर्मी शाम पांच बजे तक जारी रही लेकिन इसके बाद पछुआ हवा चली और गर्मी कम हो गई और देर शाम वातावरण फिर अच्छा-खासा सर्द हो गया।
आंचलिक मौसम अनुसंधार केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक वातावरण में नमी का स्तर काफी कम हो गया है। इसके साथ दिन भर आसमान साफ रहने की वजह से गर्म हवा लू जैसा एहसास करा रही है। उन्होंने सोमवार की शाम हवा की दिशा और गति स्थिर होने पर मंगलवार और बुधवार हल्की और तेज बारिश की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से दिन में भी तपिश कम होगी और लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
विज्ञापन

23 डिग्री का अंतर दिन और रात के तापमान में
रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री कम 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा अंतर रहने से मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इतना ज्यादा अंतर हाल के बरसों में नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें