फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा देवरनिया का टॉप टेन बदमाश मुन्ने

विज्ञापन
जख्मी बदमाश को उठाकर ले जाते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एक सिपाही घायल, साथी फरार, पुलिस ने जारी किया तमंचा लिए बदमाश का फोटो

शेरगढ़ (बरेली)। थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बाद कथित मुठभेड़ में टॉपटेन सूची में शामिल देवरनिया के हिस्ट्रीशीटर मुन्ने को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुन्ने पर 17 मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। मुठभेड़ के जो फोटो पुलिस ने मीडिया के सामने रखे उनमें बदमाश तमंचा हाथ में बाइक के पास पड़ा दिख रहा है। पुलिस मुठभेड़ की कहानी पर सवाल उठाते हुए यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद चार बजे मधुकरपुर कंचनपुर मार्ग की ओर से बाइक सवार अपराधी मुन्ने पुत्र छोटे निवासी ग्राम शाहपुर डांडी थाना देवरनिया व उसका साथी छोटे निवासी गांव मवई काजियान थाना शेरगढ़ कहीं जा रहे थे। शक होने पर पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। पुलिस के मुताबिक पुलिस को पीछा करता देख गन्ने के खेत में छिपकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में सिपाही केशव अत्री के दाहिने हाथ में गोली छूकर निकल गई। पुलिस की गोली मुन्ने के दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी छोटे फरार हो गया।
पुलिस घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल ले गई। सूचना पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ बहेडी रामानंद राय, थाना शाही, शेरगढ, शीश्गढ, देवरनिया व शीशगढ थानों के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश मुन्ने के पास से 315 बोर का तमंचा व एक खोखा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस को चकमा देकर भागे छोटे की तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार ईनामी भूरा को जेल भेजा

हाफिजगंज। बुधवार देर रात थाना पुलिस ने भंडसर पुल पर चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ दिखाकर भोजीपुरा के गांव भूड़ा निवासी बदमाश भूरा की गिरफ्तारी दिखाई। भूरा को भी पैर में घुटने से नीचे गोली मारी गई। पुलिस ने उपचार के बाद गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भूरा अंतर्जनपदीय बदमाश है जिस पर हाफिजगंज, भोजीपुरा, प्रेमनगर, सीबीगंज सहित पीलीभीत शाहजहांपुर के थानों में विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। भूरा पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें