फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान

Thu, 24 Apr 2025 10:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में इस समय 34 पाकिस्तानी नागरिक किसी न किसी वजह से रह रहे हैं। लेकिन शहनाज विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा पर यहां आई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों भी को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला शहनाज शाहिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में रह रहे पाकिस्तानियों पर सरकार के नए फैसले से संकट आ गया है। जिले में इस समय 34 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। हालांकि विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा (एसपीईएस) के आधार पर रह रही केवल एक महिला ही सरकार के इस आदेश से तत्काल प्रभावित होगी।

विज्ञापन


पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के बाद भारत सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इनमें से एक अनाधिकृत रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजना भी है। सरकार के फैसले का असर बरेली जिले में भी होगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो बरेली जिले में इस समय 34 पाकिस्तानी नागरिक किसी न किसी वजह से रह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- UP: शिक्षक ने दो साल में तीन बीवियों से तोड़ा नाता, चौथी से भी तलाक की अर्जी, बोला- मनमाफिक पत्नी की खोज
विज्ञापन


अमर उजाला ने पड़ताल की तो पता चला कि इनमें से 33 पाकिस्तानी नागरिकों का लॉन्ग टाइम वीजा है, जबकि शहनाज नाम की महिला कराची से बरेली अपने एसपीईएस वीजा पर आई है। सूत्र बताते हैं कि सरकार के फैसले से शहनाज को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा, बाकी लोगों के बारे में स्थिति बाद में स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन

आते समस पंजाब मेल में चोरी हो गया था पर्स 
पाकिस्तान के कराची में दिल्ली मेंशन नॉर्थ रोड निवासी शहनाज बेगम का मायका बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में है। पिछले दिनों शहनाज अपनी बीमार मां को देखने पाकिस्तान से अमृतसर आई और वहां से पंजाब मेल के जरिए बरेली आने को ट्रेन में सवार हुई। रामपुर के पास सुबह के वक्त उन्हें नींद आ गई और बरेली पहुंचने से पहले उनका पर्स चोरी हो गया। 

यह भी पढ़ेंPahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश... बरेली मंडल में सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान का पुतला फूंका

शहनाज ने इसकी शिकायत बरेली जीआरपी थाने में दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि पर्स में उनका वीजा पासपोर्ट के अलावा पाकिस्तान का एक सिम और पहचान पत्र की अलावा कुछ नकदी थी। पुलिस ने जीआरपी ने जीरो क्राइम नंबर पर मामला दर्ज कर विवेचना रामपुर ट्रांसफर कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें