फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट में दवा की दुकानों पर छापे

Sat, 30 Jan 2016 01:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दवा की दुकानों पर छापामार कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को गली नवाबान और शास्त्रीमार्केट में पुलिस के साथ पहुंची टीम का जबरदस्त विरोध हुआ। आधे से अधिक दुकानें बंद कर दी गईं। टीम 12 दुकानों पर ही जांच कर पाई। 36 दवाओं के नमूने लिए गए, जबकि 13 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

   लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, आजमगढ़ और बरेली की संयुक्त टीम जिले के मेडिकल स्टोर और थोक दवा की दुकानों पर छापा मार रही है। शुक्रवार को शास्त्री मार्केंट में टीम ने छापामारी की। सहायक ड्रग कमिश्नर एके जैन के नेतृत्व में लखनऊ से छह सदस्यीय टीम बरेली खाद्य एवं औषधि प्रशासन के ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत यादव, आजमगढ़ के डीआई पीसी रस्तोगी के साथ पुलिस फोर्स के साथ सुबह साढ़े 11 बजे कार्रवाई शुरू की गई। दवा दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विरोध में 70 फीसदी दुकानें बंद हो गईं। ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन के विजय मूलचंदानी ने बताया कि दवा दुकानदार और व्यापारी का विरोध साथ लाने को लेकर है। एक घंटे तक चले विरोध के बाद टीम ने गली नवाबान और शास्त्री मार्के ट की 12 दुकानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें