फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहामतगंज ओवरब्रिज के विरोध में बंद रखीं दुकानें

Sun, 10 Jan 2016 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रस्तावित शहामतगंज ओवरब्रिज के विरोध में शनिवार को कारोबारियों ने दिनभर दुकानें बंद रखीं। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इसके बनने से हजारों लोगों के प्रभावित होने की बात कही गई। शहामतगंज-शहदाना मर्चेंट एसोसिएशन ने शनिवार सुबह ओवरब्रिज के विरोध में संपर्क शुरू कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने मेयर पर भी आरोप लगाए। एसोसिएशन ने प्रशासन को सौंपे गए 13 सूत्रीय ज्ञापन में पुल बनने से होने वाली असुविधा से अवगत कराया। अध्यक्ष सुखलाल गुप्ता ने कहा कि पुल बनने से कारोबार, ग्राहक और आम लोग प्रभावित होंगे। सचिव मोइन नूरी ने कहा कि पुल शासन से स्वीकृत नहीं हुआ है। इस मौके पर अजीम, जरकाम, अब्दुल वाजिद, एलएल आडवानी, अशोक गिरधारी, कैसर रजा, गौरव अग्रवाल आदि ने इस रास्ते पर कार, ऑटो, तांगा आदि पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


जनहित में पुल जरूरी: मेयर
मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से दो भागों बंटा शहर एक हो जाएगा। साथ ही यातायात भी सुगम होगा। कुछ स्वार्थी तत्व इसका विरोध कर गुमराह कर रहे हैं। कारोबार प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें