फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवमूर्ति और शालिनी के गुलदाउदी को राजा-रानी का खिताब

Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Shalini idol and the king and queen of the chrysanthemum title - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को सूरज ने आंख खोली तो फूल भी मुस्कुरा दिए। इन्हें हंसता हुआ देखने के लिए लोग जुटे तो उनके चेहरे पर भी खुशी छा गई। जैसे फूल तो कह ही रहे थे कि हम फूल हैं... हमें देखिए और मुस्कुराइए। इसका नतीजा यह रहा कि जो भी इस बगिया में आया बिना सेल्फी लिये रह न पाया। सबसे ज्यादा आकर्षित देवमूर्ति और डॉ. शालिनी माहेश्वरी की गुलदाउदी ने किया। इसलिए उनकी प्रवृष्टि को राजा और रानी का खिताब दिया गया। 
विज्ञापन

जीआरएम में नमोनारायन स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन रिजल्ट घोषित किए गए और पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी वसीम बरेलवी, मेयर डॉ. आईएस तोमर, विधायक डॉ. भगवत सरन गंगवार, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सीएमओ डॉ. विजय यादव शामिल रहे। संस्थागत पुरस्कार में गंगाशील महाविद्यालय ने बाजी मारी। नवाबगंज को नमोनारायन स्मृति चल वैजयंती पुरस्कार दिया। आईवीआरआई को रनरअप पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत में डॉ. निशांत गुप्ता, गिरधर गोपाल, फादर हैरॉल्ड, आशा मूर्ति को प्रथम, हरीश भल्ला, विनय खंडेलवाल, डॉ. पुनीत शर्मा, विभा वैद्य, डॉ. शशिबाला राठी को द्वितीय पुरस्कार मिला। जज आरएन मेहरा, डॉ. नीरू साहनी, राजेंद्र अग्रवाल रहे। इस मौके पर ट्रस्ट प्रेसीडेंट रवि अग्रवाल, त्रिजिट अग्रवाल, प्रधानाचार्य ग्रेस जोस, राजेश जौली, रजनीश, राहुल मैसी आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें