भोजीपुरा। गोकशी, बलवा, जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम समेत 13 मुकदमों में वांछित शकील अहमद उर्फ पोला को गिरफ्तार किया गया है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि चौकी धौंरौटांडा इंचार्ज ने धौंराटांडा निवासी शकील की तलाशी ली। उसके पास 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।