नवाबगंज। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर मुझैना गांव के पास अर्जुन के तीन पेड़ काट दिए गए। राजीव कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने वन कर्मी की सांठगांठ से पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएफओ को बताया कि एक प्लॉट स्वामी ने वन कर्मी की मिलीभगत से अपने प्लॉट के सामने खड़े पेड़ों को हटा दिया। जेसीबी मशीन का उपयोग कर पेड़ों को गिराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डीएफओ से शिकायत की। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि क्षेत्राधिकारी वन विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।