फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रजनीश की हत्या के आरोपी शकील ने किया कोर्ट में समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर तीन युवकों ने कैंट निवासी रजनीश को जहर देकर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमाॅर्टम के बाद विसरा रिपोर्ट आने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तीसरे आरोपी शकील ने कोर्ट में समर्पण किया है।
विज्ञापन

नकटिया आदर्श कॉलोनी निवासी रजनीश को 30 अक्तूबर की रात दोस्त शेखर तोमर, हर्ष यादव और शकील जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर ले गए थे। रजनीश को बेहोशी की हालत में देर रात घर छोड़ दिया था। घरवाले अस्पताल ले गए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। रजनीश की मां ने कैंट थाने में तहरीर देकर तीनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमाॅर्टम में हत्या की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विसरा जांच में जहर की पुष्टि होने पर कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने शेखर तोमर और हर्ष यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शेरगढ़ के बैरमनगर निवासी शकील ने अब अदालत में समर्पण कर दिया है। पुलिस अब तीनों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें