फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादे शाह मेहंदी मियां ने संभाली खानकाह नियाजिया की रूहानी विरासत

Fri, 16 Oct 2020 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

  • शाही अंदाज में की गई ताजपोशी, मशहूर खानकाहों के सज्जादगान ने की दस्तारबंदी
विज्ञापन
शाही अंदाज में हुई दस्तारबंदी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानकाह नियाजिया में रूहानियत के माहौल में गुरुवार को हर मजहब-ओ-मिल्लत का अनूठा संगम देखने को मिला। मौका था नए सज्जादा के तौर पर शाहजादे अल्हाज शाह मेहंदी मियां निजामी नियाजी की ताजपोशी का। शाही अंदाज में देश की तमाम बड़ी और मशहूर खानकाहों के नुमाइंदों ने दस्तारबंदी कर शाह मेंहदी मियां को खानकाह की रूहानी विरासत की जिम्मेदारी सौंपी। 
विज्ञापन


खानकाह के आंगन में सुबह से ही मुरीद और नियाजिया सरकारों के दीवाने जुटने शुरू हो गए थे। रस्म शुरू होने तक खानकाह और बाहर तक औरतों और मर्दों का भारी हुजूम जमा हो गया। कुरान ख्वानी और फातेहा के बाद लगभग सवा नौ बजे मुंतजिम शब्बू मियां नियाजी की निगरानी और सरपरस्ती में ताजपोशी की रस्म शुरू हुई। ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के नायब दीवान सैयद नसीर उद्दीन अली खां ने दस्तारबंदी से रस्म की शुरूआत की। 

हजरत ख्वाजा कुतुबउद्दीन बख्तियार काकी महरोली शरीफ के सज्जादा रब्बानी मियां, समदानी मियां, खानकाह महबूबे इलाही दिल्ली के नजमी मियां, फरीद मियां निजामी, अनफाल मियां, सैयद मियां, दरगाह शाबिर पाक कलियर शरीफ के अली शाह मियां, हजरत सैयद अब्दुल्ला बगदादी औलादे गौसे आजम दरगाह के राशिद मियां, इकबाल मियां ने दस्तारबंदी कर मुबारकबाद दी और दुआ की। 
विज्ञापन


इस दौरान खानकाह वामिया निशातिया के सज्जादानशीन मौलाना सैयद असलम मियां वामिकी, कासिम मियां, डॉ. कलाम मियां, जाहिद मियां, पाशा मियां, असकरी मियां आदि ने तोहफा और नजराना पेश कर मुबारकबाद दी। इस दौरान खानकाही चौकी के कव्वाल ने मुबारकी पढ़ी। इसके बाद सज्जादा नशीन मेहंदी मियां और शब्बू मियां ने तमाम लोगों के साथ मजारात पर चादर और गुलपोशी कर दुआएं मांगी। इन रस्मों के बाद हुजरे में भी लाइनों में लग कर लोग सज्जादा से मिलते रहे। यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें