फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहामतगंज फ्लाईओवर पर फर्राटे को करना होगा इंतजार

Sat, 30 Dec 2017 01:26 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
श्‍ाहामतगंज प्‍ललाइऱ्ई अाआेओवर
विज्ञापन

विज्ञापन
शहामतगंज फ्लाईओवर पर फर्राटा भरने के लिए लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कुछ काम बाकी होने के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन से इसकी रिपोर्ट मांगी है। जनता को अब यह पुल 15 जनवरी के आसपास समर्पित होगा।
मेयर उमेश गौतम शहामतगंज फ्लाईओवर का एक जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उद्घाटन कराना चाहते थे। इसके चलते यहां तेजी से काम चल रहा था। सेतु निगम के अधिकारियों ने एक जनवरी से पुल शुरू कराने की तो हामी भर ली थी लेकिन भारी वाहनों के गुजरने की अनुमति 15 जनवरी के बाद ही देने की बात कही थी। शुक्रवार को मेयर उमेश गौतम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और पुल के उद्घाटन की बात कही। भारी वाहनों पर रोक संबंधी बात सामने आई तो मुख्यमंत्री ने पुल का उद्घाटन सारे काम पूरे होने के बाद ही करने को कहा। इसे लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी है। यह जानकारी मेयर उमेश गौतम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपुला पुल के वाईशेप को हरी झंडी 
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मेयर ने उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की। मेयर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने चौपुला पुल के वाईशेप को मंजूरी दे दी है और आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सेटेलाइट चौराहे के चौड़ीकरण पर भी उन्होंने सहमति दे दी है। नगर निगम के नये भवन को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास से बात की और जनवरी के दूसरे सप्ताह में उसके शिलान्यास की बात कही है। सेटेलाइट से रजऊ, सेटेलाइट से हवाईअड्डा, किला से बड़ा बाईपास तक हाईवे के सिक्स लेन करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो सका। होटल के टैक्स को लेकर भी विवाद साफ हो गया है। होटल मालिकों को नगर विकास विभाग के नियमों के मुताबिक हाउस टैक्स से पांच गुना टैक्स देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें