फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियंता हटाए गए, मुख्यालय अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश वर्मा को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर ज्ञानेंद्र सिंह को शाहजहांपुर का अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है। अभी तक ज्ञानेंद्र सिंह विद्युत कार्य मंडल बरेली के अधीक्षण अभियंता थे। बिल वसूली कम होने पर बदायूं के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार को बरेली के चीफ इंजीनियर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। विद्युत वितरण खंड शाहजहांपुर प्रथम के अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार को देवी पाटन मंडल से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय से विशाल वर्मा को विद्युत वितरण खंड शाहजहांपुर प्रथम का अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें