फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिनी ट्रक से मार्फिन की सप्लाई देने आया शाहजहांपुर का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में मिनी ट्रक लेकर अपने साथी को मार्फिन देने आए शाहजहांपुर निवासी तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से मार्फिन बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात बारादरी थाना पुलिस डोहरा रोड पर छात्रावास के पास पहुंची। वहां डीसीएम के पास एक युवक बैग लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, जबकि एक अन्य साथी भाग निकला। युवक ने अपना नाम सिराज अहमद निवासी मोहल्ला बंगसान थाना मीरानपुर कटरा जिला शाहजहांपुर बताया।
पूछताछ में सिराज ने बताया कि उसके पास मार्फिन है। थाना पुलिस ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बुलाया और सिराज की तलाशी ली गई तो उसके पास से चार पैकेट में 4 किलो 186 ग्राम मार्फिन बरामद की गई। सिराज ने बताया कि अपने साथी भमोरा थाने के देवचरा निवासी सुरेंद्र शर्मा के कहने पर हरियाणा से यह मार्फिन मिनी ट्रक में रखकर लाया था। जब वह सुरेंद्र को मार्फिन देने आया तभी पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि सुरेंद्र भाग निकला।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी थाने में सिराज और सुरेंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिनी ट्रक को सीज कर दिया गया है। सुरेंद्र की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें