शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात इमली रोड पर कुछ लोगों ने 22 वर्षीय अरुन कुमार की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी और उसके भाई को सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
रोडवेज के पास रहने वाले दोनों भाई फैक्ट्री स्टेट का रामलीला मेला देखकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इमली रोड पर रात करीब 12:30 बजे कुछ लोग शराब के नशे में दोनों को गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों पर शराबियों ने हमला बोल दिया।
अर्जुन को चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उसके भाई अर्जुन को सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अरुन ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई का इलाज चल रहा है।