फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज पर 20 तो रुविवि पर आठ करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने कर वसूली के लिए पांच लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों की सूची बनाई है। कर जमा नहीं करने पर उनके बैंक खाते को सीज कराकर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव ने बताया कि बरेली कॉलेज पर 20 करोड़, रुहेलखंड विश्वविद्यालय पर आठ करोड़ रुपये बकाया है। वर्ष 2014-15 के बाद कर जमा नहीं किया गया। वसूली टीम के साथ वह शनिवार दोपहर विश्वविद्यालय में कुल सचिव डॉ. राजीव कुमार से मिले। कुलसचिव ने जल्द टैक्स जमा कराने का भरोसा दिया है।
उन्होंने बताया कि अगर बड़े बकायेदार टैक्स अदा नहीं करते हैं तो उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 507 के अंतर्गत बैंक खाता कुर्क कर वसूली कर ली जाएगी। दिन भर में चारों जोन में 70 लाख रुपये वसूली हुई। 30 बकायेदारों के भवन सील किए गए हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि बकाया वसूलने के लिए टैक्स विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। इसे जारी रखा जाएगा। अवकाश में भी कर विभाग का दफ्तर खुला रहेगा।
विज्ञापन

कर वसूली के दौरान न करें मनमानी
प्रभारी मंत्री के सामने सांसद संतोष गंगवार ने कर वसूली के दौरान मनमानी न किए जाने की बात रखी। भाजपा नगर अध्यक्ष ने भी इस मुद्दे को उठाया। प्रभारी मंत्री ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें