फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाही थाने में फरियादी पर बनाया समझौते का दबाव, दरोगा ने की धक्कामुक्की, वीडियो वायरल

Thu, 26 Sep 2024 07:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने दरोगा पर समझौता करने का दबाव बनाने एवं धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। 
विज्ञापन
दरोगा पर धक्कामुक्की करने का आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में फरियाद लेकर शाही थाने पहुंचे पीड़ित से थाना परिसर में ही दरोगा ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर अभद्रता की। मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई है।

विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हौंसपुर निवासी विजयपाल ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र के गांव गौहाना में उसने पट्टे पर एक तालाब लिया था। इसमें वह मछली पालन करता है। तालाब की देखभाल गांव निवासी प्रीतमलाल और उनकी पत्नी पूनम करती हैं। गौहाना गांव के ही कुछ लोग तालाब में मछली का शिकार करते हैं। बीते दिनों उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया।

दरोगा ने समझौते के लिए बनाया दबाव 
थाने में तहरीर देने पर दरोगा ने समझौता करा दिया। इसके बाद भी उन्होंने तालाब से मछली पकड़ना बंद नहीं किया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने के साथ से ही जान से मारने की धमकी देते। 22 सितंबर को उसने मामले में तहरीर दी। 25 सितंबर को हल्का दरोगा ने उसे थाने बुलाया। यहां समझौता करने का दबाव बनाया गया। मना करने पर दरोगा ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


हवालात में बंद करने की धमकी देने के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पीड़ित को खींचते हुए हवालात की ओर ले जाता दिख रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। मामले में शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान का कहना है कि शिकायतकर्ता तीन और पांच साल के दो बच्चों पर मछलियां मारने का आरोप लगा रहा है। थाने में अभद्रता का आरोप भी गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें