मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला जगह के विवाद को लेकर झोंपड़ी में आग लगाने और दुष्कर्म का आरोप लगाकर एडीजी जोन से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि बह बुधवार की रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। तभी दो लोग उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता चीखी तो उसके पति की आंख खुल गई। तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी पशुशाला में आग लगा दी गई, जिसमें दो बकरियां झुलस गई और हजारों रुपये का सामान जल गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद