फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच दिनों पूर्व मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। पांच दिनों पूर्व युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुलछा गांव निवासी ओमकार का 19 वर्षीय पुत्र विशाल 12 अक्तूबर को फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मेले में अपने पिता और छोटे भाई को खाना पहुंचाने गया था। खाना देने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। अगले दिन रविवार की सुबह लाल कुआं कुलछा मार्ग पर खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ में विशाल का शव लटका हुआ मिला। शव की स्थिति को देखकर प्रत्यक्षदर्शी आत्महत्या की आशंका जता रहे थे। पिता व अन्य परिजनों ने भी हत्या किए जाने की बात कही थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। बुधवार रात ओमकार ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुत्र की हत्या करके शव को लटका देने का आरोप लगाया था। ओमकार का कहना था कि घटना के वक्त पुत्र के पैर जमीन से स्पर्श हो रहे थे। ऐसी स्थिति में वह स्वयं आत्महत्या नहीं कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें