फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसजीएफआई नेशनल अगले माह, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसर में बना स्टेज तोड़ कर बड़ा किया जा रहा जीआईसी ग्राउंड
विज्ञापन


बरेली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से वालीबॉल नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह नवंबर में 11 से 15 नवंबर तक होना है। बरेली मंडल को दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता को लगभग 25 शेष हैं, इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गयी है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीडीआर मुन्ने अली ने भी तैयारियों का जायजा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए घास की कटाई भी चालू है, वहीं मैदान में एक वर्ष के अंतराल में आए गड्ढे भी भरे जा रहा है। जिसके लिए रोलर व आवश्यकता पड़ने पर मजदूरों की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता में आने वाले 850 खिलाड़ियों और 150 ऑफिशियल के लिए होटल व खाने का इंतजाम भी किया जा रहा है। जिसके तहत जेम पोर्टल पर बिड भी डाल दी गयी है। मंडलीय क्रिड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया जीआईसी में इस बार ग्राउंड और बड़ा करने के लिए बीचों-बीच बने स्टेज को तोड़कर हटाया जा रहा है। जिसके पीछे बने शौचालय व टंकी भी तोड़ कर हटा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें