फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर एक युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया कि परिचित युवक अंकित ने उसे दो साल से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करता रहा। शनिवार सुबह वह उसे कई लोगों के सामने से ले गया और शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती प्रेमी के घर के सामने बैठ गई। तभी उसका प्रेमी घर से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को समझाकर थाने ले आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और युवती अलग-अलग बिरादरी होने के कारण युवक शादी को तैयार नहीं हुआ। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें