फरीदपुर। बहन के ससुराल आई युवती को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि आरोपी की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। पुलिस ने आरोपी सूरज शर्मा को नामजद किया है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी युवती ने फरीदपुर पुलिस को बताया कि फरीदपुर के एक गांव में उनकी बहन की ससुराल में गई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान बहन के देवर सूरज शर्मा ने शादी का झांसा दिया। फरवरी 2016 में बरेली के एक होटल में यौन संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि सूरज ने दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। अब बदायूं निवासी युवती से शादी तय की है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी सूरज को नामजद किया है। कार्रवाई की जाएगी।