बरेली। सेक्स रैकेट मामले में संभव होटल की मालकिन ज्योति पटेल ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी है। मामले में फरार सरगना नीरज की गिरफ्तारी भी बाकी है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो सेक्स रैकेट पकड़े गए थे। संभव होटल में आठ लड़़कियां और दो युवकों की गिरफ्तारी की गई थी। होटल मालकिन ज्योति पटेल को पुलिस ने सेक्स रैकेट की संचालक मानते हुए मुकदमे में नामजद किया था। ज्योति व उसकी सहेली रेशमा मौके से भाग निकली थीं। दोनों की तलाश की जा रही है।
चर्चा है कि दोनों ने राजनीतिक शरण ले ली है। ज्योति कई दिनों से कानूनी मदद लेने का प्रयास कर रही थी। अब उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी है। वहीं, रेशमा भी जमानत लेने की जुगत में है। पुलिस दोनों की तलाश करने का दावा कर रही है। ब्यूरो