फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौ माह के बाद सीवर लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के वार्ड नंबर 66 के मिर्चिया टोला नीम की चढ़ाई में राधाकृष्ण मंदिर व द्रोपदी कन्या पाठशाला के करीब नौ माह से लीक हो रही सीवर लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। मोहल्ले के 80 से ज्यादा परिवार सीवर लाइन में रिसाव के कारण परेशान थे। अमर उजाला ने स्थानीय लोगों की समस्या को उठाया। इसके बाद कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड पार्षद संजय राय का आकस्मिक निधन होने के बाद से नगर निगम में हमारी सुनवाई नहीं हो रही थी। एक साल पहले मोहल्ले में सीवर लाइन तो डाली गई, लेकिन पाइप को सही ढंग से टैंक के साथ नहीं जोड़ा गया। इस कारण नौ माह से सीवर रिसाव हो रहा था। लोग काफी परेशान थे।
घरों में बाहर गंदगी और अंदर बदबू से दुश्वारियां थीं। नगर निगम में लिखित शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं गया। निगम अफसरों के मुताबिक, सीवर लाइन के ज्वाइंट को ठीक करने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई है। अगले दो-तीन दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें