फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंका : भीषण गर्मी से फसलों पर भी पड़ेगा बुरा असर, सिंचाई को लेकर इस बात का रखें ध्यान

Sun, 18 Jun 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक भीषण गर्मी में दिन में फसलों की सिंचाई से उनके तने प्रभावित होने की आशंका है। लिहाजा, शाम चार बजे के बाद ही सिंचाई करनी चाहिए। इससे नमी लंबे समय तक बरकरार रहती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से जनजीवन के साथ ही फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। बरेली में मौसम विभाग ने शनिवार को गर्मी से होने वाले कृषि प्रभाव के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें फसल जल्द परिपक्व होने पर दाने कम भरने, अंकुरण, जमाव प्रभावित होने, सूखने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक बरेली में अधिकतम तापमान पिछले करीब दस दिनों से 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हो रहा है। सामान्य स्तर 38 डिग्री से अधिकता होने की वजह से फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। 

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में जायद मक्का, सूरजमुखी, मूंगफली, उड़द, मूंग की फसलें जल्द परिपक्व होने पर उनमें दाने कम आने की आशंका है। खरीफ मक्का, धान, तिल अधिक तापमान होने से उनके जमाव या अंकुरण प्रभावित होने की बात कही है। गन्ना की फसल जल्द सूखने, पौधों का विकास कम होने, शूट, टॉप बोरर और रूट बोरर कीट प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई है।

सब्जियों में अदरक, खीरा, हल्दी, मिर्च, टमाटर, बैंगन, लौकी, कद्दू, भिंडी, सेम आदि के फूल की कली और अपरिपक्व फल गिरने और गुणवत्ता प्रभावित होने की बात कही है। आम, लीची, अमरूद, अंकूर, केला के पूरे पौधे को नुकसान, फसल ज्यादा गिरने की आशंका है।

रखें ध्यान, शाम को फसल सींचें किसान

कृषि विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक भीषण गर्मी में दिन में फसलों की सिंचाई से उनके तने प्रभावित होने की आशंका है। लिहाजा, शाम चार बजे के बाद ही सिंचाई करनी चाहिए। इससे नमी लंबे समय तक बरकरार रहती है। बोआई भी शाम को हल्की नमी में करें। विंड ब्रेक और शेल्टर ब्रेक लगाएं। कीट या रोग का प्रकोप दिखने पर कीटनाशक का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक

 
विज्ञापन

तापमान में दो डिग्री की बढ़त, 41 डिग्री के पार

शुक्रवार की रात हवा की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व होने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुनिवार सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में हल्के बादल मंडराए पर बगैर राहत पहुंचाए आगे बढ़ गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें