फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर गन्ना लदी ट्राॅली के पलटने से कई वाहन टकराए, छह लोग घायल

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गन्ने की ट्राली पलटने से वाहन टकराये आधा दर्जन घायल।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर टिसुआ से पहले फ्लाईओवर पर मंगलवार अलसुबह तीन बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक के बाद एक चार वाहन भिड़ गए। इस दौरान फ्लाईओवर पर लगी हाईमास्ट की लाइटें बंद थीं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। उसके बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार अलसुबह तीन बजे मीरानपुर कटरा के गांव ईश्वरा निवासी दयाराम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर द्वारिकेश चीनी मिल जा रहे थे। तभी ट्रॉली का टायर फट गया और ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। इसके बाद शाहजहांपुर की तरफ से आ रही एक कार ट्राली में पीछे से टकराते हुए डिवाइडर से कूदती हुई दूसरी तरफ जाकर गिरी। उसके पीछे आ रहे एक ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, तब तक मुरादाबाद के कटघर निवासी रजत, जो कि शाहजहांपुर से कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे।
उनकी कार ट्रक के पीछे से टकरा गई। इसमें बैठे रजत, उनकी पत्नी राजश्री, सास शीतल, बाबूराम और एक बच्चे के चोटें आई थीं। गन्ने की ट्राॅली पलटने से गन्ना सड़क पर फैल गया। तभी फतेहगंज पूर्वी की तरफ से स्कूटी से बरेली आ रहे सुभाषनगर निवासी देवेंद्र भी सड़क पर फैले गन्ने के कारण फिसलकर गिर गए और उनका पैर टूट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकलवाकर अस्पताल भेजा। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने आधे घंटे बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। फ्लाईओवर पर जाम के दौरान अन्य वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजारा गया।
इसलिए हुआ हादसा
कार चालक रजत ने बताया कि फ्लाईओवर के ऊपर हाईमास्ट लाईटें लगी हुई थीं, लेकिन एक भी लाइट नहीं जल रही थी, जिसकी वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया। जब तक ब्रेक लगाए हादसा हो गया। इस तरह फतेहगंज पूर्वी में भी फ्लाईओवर पर लगी लाइटें नही जलती हैं। संवाद


ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार चार लोग घायल
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर एक पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें चोर लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने ट्रक चालक के खिलाफ मंगलवार शाम को तहरीर दी है। हादसे के बाद से ट्रक चालक भाग गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे हुए हादसे में अमरोहा के नौगवां सादात थाने के खेतापुर जहांगीरपुर गांव निवासी पिकअप सवार चार लोग समुंद्रसेन, संदीप सिंह, सोनिया और लक्ष्मी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि पिकअप में गैस सिलिंडर भी थे, लेकिन बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने वाहन को साइड करवाकर जाम खुलवाया। नेशनल हाईवे पर एनएचएआइ द्वारा सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण टिसुआ से रम्पुरा तक बरेली से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली लेन को सोमवार से बंद कर रखा गया है। इस कारण यहां एक ही लेन चालू है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें