फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होते हुए गुजरने वाली सात ट्रेनों में अगले साल तक एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल की बरेली होते हुए गुजरने और बरेली से चलने वाली सभी ट्रेनों में 2025 के अंत तक एलएचबी (लिंक हाॅफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा दोनों मंडलों को एलएचबी कोच की अतिरिक्त रैक भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल की बाघ एक्सप्रेस समेत चार और मुरादाबाद मंडल की तीन ट्रेनें ऐसी है जिनका संचालन अब भी आईसीएफ कोच की रैक के साथ किया जा रहा है। एलएचबी कोच लगाए जाने के बाद ट्रेनों में सीटों की संख्या तो बढ़ेगी ही इसके साथ ही यात्रा सुरक्षित और आरामदेह हो जाएगी।
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस को एलएचबी रैक स्वीकृत हो गई है। तीन अन्य ट्रेनों को भी इस साल के अंत तक एलएचबी रैक मिल जाएगी।

-
जनरल कोचों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच तक की जाएगी
ट्रेनाें में कोरोना काल के बाद से चार और पांच के स्थान पर दो ही जनरल कोच लगाए जा रहे हैं। इस कारण सामान्य यात्रियों को काफी समस्या होती है। जनरल कोच बढ़ाने की लगातार मांग हो रही है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने जनरल कोचों की संख्या बढ़ाने को भी स्वीकृति दे दी। बरेली होते हुए गुजरने वाली कई ट्रेनों में दो के स्थान पर जनरल कोच की संख्या चार कर दी गई है। अन्य ट्रेनों में मार्च 2025 तक जनरल कोचों की संख्या दो से लेकर पांच कर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें