फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोरखपुर में ब्लॉक के चलते सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, तीन देरी से चलेंगी

Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच डबलिंग कार्य के कारण बरेली होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा तीन गाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। यह समस्या 29 अगस्त से तीन सितंबर तक रहेगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 15212 जननायक एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस एक सितंबर को, 14673 जयनगर-अमृतसर दो सितंबर को, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस एक सितंबर को, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को, 15904 चंडीगढ़-दरभंगा एक्सप्रेस दो सितंबर को, 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दो सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस दो सितंबर को 240 मिनट, 15655 कामाख्या एक्सप्रेस तीन सितंबर को 45 मिनट और 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस तीन सितंबर को 60 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें