फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी की सात टीमें आज से लेंगी जोन के नौ जिलों का जायजा

विज्ञापन
श्यामगंज अनाज मंडी में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

छह बिंदुओं पर होगा सर्वे, तीन दिन बाद एडीजी को सौंपेगी रिपोर्ट

बरेली। लॉकडाउन पार्ट टू में हर जिले के हालात और वहां पुलिस-प्रशासन की दक्षता के आधार पर 20 अप्रैल से और सहूलियत देने पर फैसला करने से पहले एडीजी की सात टीमें छह बिंदुओं पर उनकी स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। तीन दिन बाद 19 अप्रैल को यह रिपोर्ट एडीजी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी जोन की टीमें जिलों से मिले ड्यूटी चार्ट के आधार पर अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बैरियर और चेक पोस्ट पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की चेकिंग करने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे कुर्सी, पेयजल, भोजन और शौचालय की व्यवस्था का मूल्यांकन भी करेंगी। टीमें यह भी देखेंगी कि बैरियर और चेक पोस्ट पर ठीक से चेकिंग की जा रही है या नहीं। इसमें पुलिस को कोई कठिनाई तो आ रही है और बिना पास वाहनों का आवागमन तो नहीं हो रहा है।
टीमें आम लोगों के साथ डिजिटल वालंटियर्स से बात करके पता करेंगी कि लॉकडाउन का पूरा पालन हो रहा है या नहीं। टीम ज्यादा से ज्यादा थाना प्रभारियों से वार्ता करके अवैध शराब की बिक्री, तस्करी व गोकशी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने को भी कहेगी। जिलों के हॉटस्पॉट की स्थिति भी चेक की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी लॉकडाउन में इस तरह की जांच कराकर जिलों की स्थिति देखी गई थी। वही प्रैक्टिस दोहराई जाएगी। टीमों के इनपुट के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें