भूत-प्रेत के साए की भी रही चर्चा
ग्रामीणों के बीच भूत-प्रेत के साए की भी चर्चा रही। ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार ने बताया कि रसोइया ने खाने में आलू-मटर और चावल बनाया था। बच्चों के खाने से पहले स्टाफ ने चखा है। यदि भोजन से दिक्कत होती तो सभी बच्चों को होती।
अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
इंचार्य प्रधानाध्यापक सुषमा देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने बच्चों के मन में डर बिठा दिया है। यह गलत है। मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया से एक-दूसरे को बच्चे देख गिर पड़े हैं। बाद में अस्पताल पहुंचते ही उपचार के बाद सभी सही हो गए। लोग बेवजह अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार ने बताया कि सीएचसी पर दो बच्चों को लाया गया था। बच्चे पेट और हाथ-पैरों में दर्द बता रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चों की हालत देखकर लग रहा था कि वह डरे और सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य टीम मौके पर मौजूद रही।