फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु काटकर मांस बेचने जाते सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तीन फरार, बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जेल भेजा

बिथरी चैनपुर। लॉकडाउन में भी पशु तस्करी का धंधा फल फूल रहा है। बिथरी पुलिस ने चंदपुर के जंगल में पशु काटकर मांस बेचते सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन का पता नहीं लगा है। आरोपियों के पास से मांस भरा वाहन और औजार भी मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर प्रतिबंधित पशु का मांस टेंपो में भरकर ले जा रहे है़ं। दरोगा दिलीप और विजेंद्र सिंह ने टीम के साथ डोहरा रोड पर चंदपुर गांव के पास टेंपो घेर लिया। पुलिस ने नईम निवासी डोहरिया, जलालुद्दीन, जाकिर निवासी एजाज नगर गौंटिया थाना बारादरी, वाहिद, शाहिद, अनीस निवासी मोहनपुर ठिरिया थाना कैंट, हसनैन निवासी हरहरपुर थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन तस्कर यामीन, कासिम और आसिफ भाग गए। पकड़े गए पशु तस्करों के पास से एक क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस, तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन चाकू और पशु काटने के औजार बरामद हुए। पूछताछ में तस्करों ने बताया उन्होंने रात के समय गुलड़िया और बैसपुर के जंगल प्रतिबंधित पशुओं का कटान किया था। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें