फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल मैनेजमेंट विभाग में शुरू होंगे सात नए डिप्लोमा कोर्स

Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का होटल मैनेजमेंट विभाग इस वर्ष सात नए डिप्लोमा शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव को अकादमिक काउंसिल से मंजूरी मिल चुकी है। अब बस राज्यपाल की मंजूरी मिलना शेष है। इस वर्ष के अंतिम माह में ये कोर्स शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग का दावा है कि ये डिप्लोमा करने के बाद विद्यार्थियों को नौकरी पाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

नए शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड बेवरेज सर्विसेज, डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग एंड ऑपरेशन, डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी, डिप्लोमा इन फ्लोरल आर्ट, डिप्लोमा इन मिक्सीकोलॉजी, डिप्लोमा इन इंडियन स्वीट्स शामिल हैं। मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार डिप्लोमा इन फ्लोरल आर्ट इनमें सबसे खास है।
विभिन्न होटलों के साथ ही आयोजनों के दौरान भी फ्लोरल आर्टिस्ट की मांग रहती है। यह डिप्लोमा करने से विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। मिक्सीकोलॉजी डिप्लोमा में कॉकटेल व सर्विंग सिखाई जाती है।
विज्ञापन

डिप्लोमा इन इंडियन स्वीट्स अपने आप में अनोखा है। इससे भविष्य में भारत की मिठाइयों का पेटेंट कराने में आसानी होगी। प्रदेश में रुहेलखंड विवि पहला विश्वविद्यालय है, जो इस पाठ्यक्रम को शुरू कर रहा है।
सभी डिप्लोमा दो सेमेस्टर के होंगे। जनभवन से स्वीकृति मिलते ही इनकी फीस घोषित कर दी जाएगी। बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
एमबीए में काउंसलिंग के लिए पहुंचे सिर्फ दो अभ्यर्थी
बरेली। रुविवि कैंपस में एमबीए की काउंसलिंग का चौथा चरण शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें सिर्फ दो अभ्यर्थी ही पहुंचे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की रिक्त सीटों के लिए आयोजित श्रेणी में कुल दो ही आवेदन आए। विभाग के अनुसार अब एक और काउंसलिंग आयोजित होगी, इसके बाद विवि की ओर से आदेश आने के बाद खाली सीटों पर ओपन प्रवेश हो सकेंगे।
एमएड में कुल तीन सीटें रिक्त
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएड पाठ्यक्रम की कुल तीन सीटें रिक्त हैं। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की एक-एक सीट शामिल है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास आठ अगस्त तक का अंतिम अवसर है। सामान्य और अन्य सभी श्रेणियों की सीटें पहले ही भर चुकी हैं। विभाग की विभागाध्यक्ष और संकाय की अधिष्ठाता प्रोफेसर संतोष अरोड़ा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें