फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज हम जो ऊर्जा बचाएंगे वह आने वाली पीढि़यां करेंगी प्रयोग

विज्ञापन
ग्लोबल साइंस कलब के तत्वाधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं । स्रोत -
विज्ञापन
पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ग्लोबल साइंस क्लब की ओर से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हिमांशी गंगवार प्रथम, रिफा नूर द्वितीय रहीं। इसके अलावा आयुषी झा, आशु श्रीवास्तव, प्रियंका, माही कश्यप और प्रतिभा के पोस्टरों की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

राज्य समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर संदेश फैलाने, ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियां को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। हम जो ऊर्जा बचत करेंगे वहीं ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के काम आएंगी।
कामिनी राणा, सुमन राठौर, हीरा, अनवर व मंजू त्यागी ने ऊर्जा बचत, ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधनों का प्रयोग, वर्तमान में ऊर्जा संकट का समाधान आदि के बारे में पोस्टर से माध्यम से समझाया। कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए हमें ऊर्जा के गैर नवीकरणीय संसाधनों के स्थान पर नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें