जिम्मेदारों को नोटिस देकर तलब किया स्पष्टीकरण
बरेली। सफाई के कागजी दावों की कलई खुलने पर सात फर्मों पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भानुप्रकाश, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नैन सिंह और सफाई निरीक्षक संजीव कुमार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार के निरीक्षण के बावजूद कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इस पर बुधवार की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संबंधित फर्मोें और निगरानी के लिए लगाए गए अधिकारियों को कार्रवाई के घेरे में लिया गया। सड़कों की सफाई का ठेका लेने वाली सात कार्यदायी एजेंसियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें एक फर्म ऐसी है जो डोर टू डोर कूड़ा भी उठाती है। उस पर 25 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है।
इन फर्मों पर लगा जुर्माना
सड़कों की सफाई का ठेका लेने वाली फर्म आयुषी हाइजीन एंड केयर, कयूम खां कांट्रैक्टर, कोणार्क ग्लोबल सर्विसेज, अवरड्रीम नेटमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, पीपीपी सिक्योरिटी एंड एम्पलॉइज सर्विसेज, इग्नाइटेड साॅफ्ट, आनंद नारायण कांट्रैक्टर और डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने में लगी आयुषी हाइजीन एंड केयर। ब्यूरो