हाफिजगंज। शनिवार को थाना हाफिजगंज में लगे समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा व एडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं, लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया गया।
कस्बा रिठौरा की धन देवी ने पिछले समाधान दिवस में तहरीर देकर बताया था कि उनकी ग्राम खाई खेड़ा में कृषि भूमि है, जिस पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। समाधान दिवस अधिकारी ने टीम बनाकर मौके पर जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया था, लेकिन वृद्धा की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब शनिवार को दोबारा समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंच गईं, तब एडीएम प्रशासन क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस को समस्या का निस्तारण करने का आदेश दे दिया। इस मौके पर निरीक्षक जगत सिंह, सज्जन सिंह समेत क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। संवाद