तीन ट्रॉलियों में भरे गए थे गोवंश
चुरैली गांव के चौकीदार प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर संरक्षित पशु सिंगौती गांव के पास बह रही शारदा नदी के किनारे ले जाते देखा तो उसे कुछ शक हुआ। कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर ट्रॉली और आ गई। उसके पीछे से भाजपा का झंडा लगी कार चल रही थी, जिसमें चेयरमैन फरीदपुर नगर पंचायत लिखा था। उसने गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर पीछा किया। उसकी सूचना पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए थे।
चौकीदार प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के देवदत्त राजपूत, सुनील, गंगाराम, महेंद्र पाल, नरेशपाल, नरेश पाल व ट्रैक्टर चालक मोहसिन के खिलाफ गोहत्या सहित संगीन धाराओ में मुकदमा कायम किया है। सातों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर गया था। मौके पर पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेजा गया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। पशुओं को कहां लेकर जा रहे थे, इसमें कौन कौन शामिल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।