फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिता-पुत्र को गोली मारने के आरोप में सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। गजसिंहपुर गांव में पिता-पुत्र को गोली मारने वाले गांव के ही सात लोगों के खिलाफ पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी पक्ष की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गजसिंहपुर गांव निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर गांव के नन्ने व रंजीत पुरानी रंजिश को लेकर अजय से गालीगलौज करने लगे। तब गांव के लोगों ने बीचबचाव कर दिया। उसके पिता सूरजपाल व भाई अजय धान की रखवाली करने खेत पर चले गए। आरोप है कि रविवार शाम खेत से लौटते वक्त गांव के बाग में छिपे गोविंदपुर निवासी अमरजीत, अजीत, रायपुर हंस गांव निवासी आर्येंद्र और उनके गांव के नन्हे, रंजीत व दो अज्ञात लोग राइफल व तमंचा लेकर सामने आ गए।
आरोप हैं कि नन्हे के कहने पर अमरजीत ने गोली चलाई जो उसके भाई अजय के पैर में लगी। दूसरी गोली आर्येंद्र ने चलाई जो पिता सूरजपाल के पैर में लगी तो वह भी गिर गए। ग्रामीण आ गए तो आरोपी धमकी देते भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घायल पिता-पुत्र कटरी में दो साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी हैं। फरीदपुर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें