फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में 45.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे तीन पुल, शासन ने दी मंजूरी

Sat, 28 Mar 2026 12:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में तीन पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। बजट भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेतु निगम 45.18 करोड़ रुपये की लागत से बरेली जिले में तीन पुलों का निर्माण कराएगा। शासन ने तीनों पुलों की मंजूरी के साथ ही बजट भी जारी कर दिया है। नए वित्त वर्ष में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तीनों पुल के बनने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने फरीदपुर तहसील के गांव टिसुआ और हसनगंज के बीच कैलाश नदी पर, मीरगंज में सिंधौली-नरखेड़ा मार्ग पर भाखड़ा नदी पर और नवाबगंज के गांव नकटपुर-नहरपुर गौरीखेड़ा के बीच पनघैली नदी पर पुल और संपर्क मार्ग निर्माण के लिए डीपीआर व प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने तीनों पुलों, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए बजट जारी कर दिया है। फरीदपुर में कैलाश नदी पर पुल निर्माण पर 1763.23 लाख रुपये, मीरगंज में भाखड़ा नदी पर पुल निर्माण पर 1481.50 लाख और नवाबगंज में पनघैली नदी पर पुल निर्माण पर 1274.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

बदायूं और शाहजहांपुर में भी बनेंगे पुल 
बदायूं के शाहजादनगर में सोत नदी पर 1438.34 लाख रुपये की लागत से और शाहजहांपुर में खन्नौत नदी पर पीपल घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर 1874.81 लाख रुपये की लागत से पुलों का निर्माण कराया जाएगा। सेतु निगम के कार्यक्रम अधिकारी धन प्रकाश ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी पुलों का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें