फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के पूर्व एसपी देहात पर गंभीर आरोप, डीजीपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी के खिलाफ डीजीपी से शिकायत की है। बरेली निवासी डॉ. पुनिता केसरी ने आरोपों की जांच की मांग की है। डॉ. पुनिता के मुताबिक बरेली में सीओ सिटी तथा एसपी ग्रामीण पद पर तैनाती के दौरान आईपीएस अधिकारी ने उनके पिता दिवंगत डॉ. रमेश चंद्र केसरी (सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक आईवीआरआई बरेली) के पारिवारिक प्रकरण में हस्तक्षेप किया। बैंक ऑफ इंडिया की महानगर शाखा में ने डॉ. रमेश चंद्र केसरी के दो फिक्स्ड डिपॉजिट थे। अधिकारी ने उसमें से 2,58,58,919 रुपये अपने पिता के खाते में डलवा दिया। जब डॉ. रमेश चंद्र केसरी ने दबाव बनाया तो चार किस्तों में केवल 18 लाख रुपये वापस किए। डॉ. पुनिता के अनुसार आईपीएस अधिकारी ने उनके पिता का अपहरण करके उनसे फर्जी वसीयत बनवाई। इसमें 75 लाख रुपये नकद रुपये नगद और 500 ग्राम सोने का उल्लेख करा लिया, जबकि उनके पिता के पास कोई भी अघोषित धनराशि नहीं थी। अमिताभ ठाकुर ने तथ्यों की किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें