बरेली। सीबीएसई नॉर्थ जोन की ओर से 14 से 17 सितंबर तक रुद्रपुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की चार बेटियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध करीब 25 स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 में सेक्रेड हार्टस में 12वीं की छात्रा सृष्टि साहू, दिव्यांशी सक्सेना, शगुन वर्मा व गरिमा राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता 22 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद