फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से होगा फ्लाईओवर बनाने का काम

Mon, 22 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहामतगंज फ्लाईओवर निर्माण सितंबर से शुरू होने के आसार हैं। इसके लिए सेतु निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। फ्लाईओवर का निर्माण विकास भवन रोड पर मानसिक चिकित्सालय के पास से प्रारंभ होगा। फ्लाईओवर निर्माण के समय मानसिक चिकित्सालय से बारादरी थाने तक ट्रैफिक  डायवर्ट टुकड़ों में किया जाएगा। जिधर काम चलेगा, उधर ट्रैफिक बंद रहेगा। पूरा ट्रैफिक एकदम से डायवर्ट नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा में शामिल शहामतगंज फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासन से 30.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसमें 10 करोड़ की किस्त भी जारी हो चुकी है। सेतु निगम ने मानसिक चिकित्सालय के निकट अपना अस्थाई दफ्तर भी बनाकर तैयार कर दिया है। फ्लाईओवर की डिजाइन गाजियाबाद से फाइनल हो चुकी है। तीन दिन में डिजाइन सेतु निगम को मिल जाएगी। इसके बाद एक सितंबर से फ्लाईओवर का निर्माण युद्धस्तर पर प्रारंभ हो जाएगा। सेतु निगम के इंजीनियरों का कहना है कि डिजाइन मिलते ही फ्लाईओवर का निर्माण विकास भवन रोड से शुरू होगा। प्रथम चरण में विकास भवन से शहामतगंज चौराहे का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। जब फ्लाईओवर बनते हुए चौराहे से आगे शाहदाना रोड पर बढ़ेगा, तब शहदाना की ओर जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट होगा। फ्लाईओवर जितना बनता जाएगा, उतना ही ट्रैफिक रोका जाएगा। बाकी ट्रैफिक सामान्य तौर पर चलता रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें