फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेपकटाकरा नेशनल चैंपियनशिप  में छा गईं यूपी की लड़कियां 

Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Sepaktakra National Championships The girls were students at UP - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय सेपकटाकरा चैंपियनशिप में यूपी की टीम ने कमाल कर दिया। आंध्र प्रदेश के काडप्पा में आयोजित प्रतियोगिता में महिला टीम ने रेगू इवेंट में रजत पदक और डबल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर दो-दो ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के बाद बरेली लौटी टीम को साई ट्रेनिंग सेंटर में अर्जुन अवार्डी कैप्टन भीम सिंह ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में महिलाओं की टीम में शामिल खुशबू, शिल्पी कुमारी, रुखसार, मीना कुमारी, सुषमा श्रीवास्तव, मनीषा कुमारी, शेफाली उपाध्याय, रीता, अनुराधा सिंह, नेहा खान, शिवानी कनौजिया, डॉली श्रीवास्तव, कविता, चरिश्मा शामिल हैं। इन्होंने अपनी सभी प्रतियोगिता में विपक्षी टीम को धूल चटा दी। खिलाड़ियों को बरेली में 1967 के अर्जुन अवार्ड प्राप्त कैप्टन भीम सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप्र सेपक टाकरा संघ के महासचिव डॉ. सीरिया एसएम, साई सेंटर प्रभारी एमए खान, कोच बीए शर्मा, जेएस द्विवेदी, टीम मैनेजर डॉ. प्रिया नंदा, विकास व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें