फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लाख रुपये लेकर सऊदी अरब भेजा, पांच दिन में लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो लाख रुपये लेकर जालसाजों ने युवक को सऊदी अरब भेजा। वहां से पांच दिन बाद ही उसे लौटा दिया गया। पीड़ित की मां ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव बिधौलिया निवासी आबदा ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि 20 नवंबर को बिथरी चैनपुर के उमरिया खेड़़ा निवासी वसीम और जावेद उनके घर आए। इन लोगों ने बताया कि हम सऊदी अरब में नौकरी लगवाते हैं। आबदा ने अपने बेटे फैजान की नौकरी लगवाने के लिए दोनों को दो लाख रुपये दिए थे। बताया कि 21 दिसंबर 2025 को वसीम और जावेद ने फैजान को सऊदी अरब भेज दिया था। फैजान को पांच दिन बाद ही वहां से लौटा दिया गया। आबदा ने बताया कि उसने जेवर गिरवी रखकर वसीम और जावेद को रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीबीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें