फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 36 परीक्षार्थियों का सेमेस्टर निरस्त, 23 पर लगा एक-एक हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए 72 परीक्षार्थी, 13 का पेपर निरस्त
विज्ञापन

बरेली। स्नातक और परास्नातक मुख्य परीक्षा 2025 में नकल (अनुचित साधन) का प्रयोग करने वाले 36 परीक्षार्थियों की संबंधित सेमेस्टर परीक्षा को पूरी तरह से निरस्त करने के साथ ही 13 का संबंधित पेपर निरस्त किया गया है। शेष 23 पर जुर्माना लगाया गया है। अनुचित साधन समिति की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने नकलची परीक्षार्थियों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर ये कार्रवाई की है।
पहली श्रेणी में शामिल 36 परीक्षार्थी वे हैं जो गाइड या अन्य हस्तलिखित सामग्री से उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। जांच के दौरान समिति ने पाया कि उनके पास मिली नकल सामग्री और उत्तर पुस्तिका में लिखे गए उत्तरों में हूबहू समानता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी श्रेणी में 23 परीक्षार्थी ऐसे थे जिनके पास पर्ची या अन्य नकल की सामग्री तो पकड़ी गई, लेकिन जांच दल को उत्तर पुस्तिका पर उस सामग्री से मिलता-जुलता कोई लेख नहीं मिला। ऐसे में उनके अपराध की गंभीरता को देखते हुए, समिति ने इन सभी 23 विद्यार्थियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। तीसरी और अंतिम श्रेणी में 13 परीक्षार्थी शामिल हैं, जो नकल करते हुए पकड़े गए और इन सभी की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें