बरेली। प्रदेश स्तरीय सीनियर, सबजूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिले के साथ-साथ मंडल के अन्य जनपदों के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में सौम्य सिंह, ओजस सक्सेना, अमन सागर, दीपांशु गुप्ता, अनुराग सक्सेना, तेजस्व शर्मा का चयन हुआ। सीनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी शर्मा, चांदनी राजपूत, रितिका प्रजापति, अंकिता सागर, हार्षित शर्मा, तान्या ठाकुर (आरक्षित) को चयनित किया गया। सबजूनियर बालक वर्ग के लिए शेखर सागर, दीपांशु गुप्ता, अमन गुप्ता, तेजस्व शर्मा, अभिनंदन सक्सेना, पार्थ को चुना गया। सबजूनियर बालिका वर्ग में आराध्या जायसवाल, तान्या ठाकुर, आशी सक्सेना, रिद्धिमा सिंह, प्राधि शर्मा का भी चयन हुआ।
यह ट्रायल 25 से 27 जनवरी तक प्रयागराज में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और 31 जनवरी से दो फरवरी तक प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर बालक-बालिका वर्ग जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद