बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष-महिला वर्ग प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शनिवार को वॉलीबाल बालक वर्ग की मंडल स्तर के चयन-ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें शुभ शर्मा, रजा, मोहम्मद अहद रजा खांन, सोईब हुसैन, तलिब, निखिल, अरूण कश्यप, फैजान रजा, विकास सिंह, अरबाज, बिलाल खान और मोहम्मद आमिर खान का चयन प्रदेशस्तर के लिए किया गया। आरएसओ जितेंद्र यादव के अनुसार चयनित खिलाड़ी नौ से 11 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद